YouTube Tutorial

यूट्यूब वीडियो के लिए थंबनेल कैसे बनाये

यूट्यूब वीडियो के लिए थंबनेल कैसे बनाये
हेलो दोस्तो आज में आपको यूट्यूब वीडियो के लिए थंबनेल कैसे बनाये इस बारेमें बताने वाला हु। यूट्यूब पे आजकल हर रोज लाखो वीडियो अपलोड होती है ऐसे में हर कोई यूट्यूब चैनल बना लेता है जिससे आप वीडियो बनाके पैसे कमा सकते है पर कई लोगो को यूट्यूब के लिए वीडियो बनाने तो आता है पर उन्हें एक अच्छा और आकर्षित थंबनेल नही बनाने आता है। यूट्यूब वीडियो में थंबनेल बहुत महत्वपूर्ण है उसही यूजर देखकर आपके विदेवको देखता है इसीलिए थंबनेल अच्छा बनाना जरूरी है भले ही आपका वीडियो अच्छा हो। आपका थंबनेल ऐसा होना चाइये जिससे यूजर आपके थंबनेल को पूरा देखे तो दोस्तो चलिए Youtube Video Ke Liye Thumbnail Kaise Banaye जान लेते है।
दोस्तो में आपको दो ऐसे एप्लीकेशन बताने वाला हु जिससे आप आसानी से एक अच्छा और आकर्षित थंबनेल बना सकेंगे। इसमे आपको थंबनेल बनाने के लिए कई फीचर मिलते है जिससे आपका थंबनेल बनाके पूरा होजाये।

1. Pixellab

आपका थंबनेल बनाने के लिए stylish text, 3D Text, Shapes, Stickers और Drawing मिलता है और आपको ऊपर की तरफ इरेज़र का ऑप्शन मिलता है साथ ही सरल और साफ इंटरफ़ेस है जिसमे आपको Wide Selection of Presets, Fonts, Stickers, Backgrounds, कम से कम 60 यूनिक ऑप्शन मिलते है जिससे आप यूनिक थंबनेल बना सकटे है औए अपने यूट्यूब वीडियो में एक अच्छा और आकर्षित थंबनेल को लगा सकते है।

Pixellab Se Thumbnail Kaise Banaye

सबसे पहले प्ले स्टोर में Pixellab सर्च कीजिये फिर उसे  इनस्टॉल कीजिये इनस्टॉल होने के बाद एप्लीकेशन को ओपन कीजिये। अब आप थंबनेल बनाने के लिए थ्री डॉट के ऑप्शन पे क्लिक करके इमेज साइज पे क्लिक करे आपको जिस साइज में थंबनेल चाइए साइज डाले। अपने थंबनेल में टेक्स्ट लिखने के लिए उपर + के निशान पे क्लिक करके टेक्स्ट को थंबनेल में जहाँ चाइए वह Add कोजिये और Edit पे क्लिक करके टेक्स्ट लिखे। थंबनेल में टेक्स्ट इफ़ेक्ट डालना जरूरी है जैसे Shadow, Inner Shadow, Stroke, Background, Reflection, Emboss, Mask, 3D Text को आपके थंबनेल के लिए लगा सकते है। अगर आप चाहो तो इसमें 3D टेक्स्ट बना सकते है इसके लिए आप टेक्स्ट पे क्लिक करे नीचे दी गई ऑप्शन में 3D टेक्स्ट का जैसा चाइए वैसा रख सकते है। अब आप थंबनेल में टेक्स्ट कलर लगा सकते है। इसमें आप Simple Colour, Linear Gradient और Radial Radien जैसे कलर ऑप्शन मिलते है। इसमें से आपको जैसा कॉलोर रखना वैसा टेक्स्ट को क्लिक करके कलर लगा सकते है। अब आपको टेक्स्ट फॉन्ट सिलेक्ट करना है इसमें आपको 100+ टेक्स्ट फॉन्ट मिलते है आपको जो चाइए  टेक्स्ट को क्लिक करके लगा सकते है। अगर आपको थंबनेल में अपने वीडियो के रिलेटेड इमेज लगानी है तो इसके लिए इमेज पे क्लिक करके गैलरी में से इमेज सिलेक्ट कीजिये और उसे टेक्स्ट के साथ add कीजिये। अगर आपको बैकग्राउंड में कलर चेंज करना है तो इसके लिए बैकग्राउंड में क्लिक करके नीचे दिए गए ऑप्शन में कलर पे क्लिक करके आपके मनचाहे कलर रख सकते है। थंबनेल पूरा बनाने के बाद इसे आप गैलरी में सेव करने के लिए आपके उपर दिए फ़ाइल के ऑप्शन पे क्लिक करना है वहा Save Image पे क्लिक करे वह आपको Image Format और Custom Quality के ऑप्शन मील है इन्हें आप चुन कर Save Gallery पे क्लिक कीजिए। आप किसी कारण अप्प को बंद करना है या अपने आधा अधूरा थंबनेल बनाया हुआ है उसे आप सेव करके रख सखते है इसके लिए आप उपर फ़ाइल के ऑप्शन में जेक Save Project पे क्लिक कर सकते है। इस फ़ाइल को ओपन करने के लिए आप थ्री डॉट के ऑप्शन पे क्लिक कीजिए वह आपका Save किया हुआ प्रोजेक्ट मिल जाएगा। इसमें और भी फीचर है जैसे Draw Resize It, Rotate It, Add Shadow Stickers, Emojis और  Shapes जब आप थंबनेल बनाएंगे तो आपको सभी फीचर के बारेमे पता चलेगा।

2. Canva

Canva में आप आसानी से थंबनेल बना सकते है। इसमें थंबनेल बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नही करनी पड़ती है। Canva में आपको यूट्यूब थंबनेल बनाने के लिए आपको कही सारे टेम्पलेट मिल जाते है। सबसे पहले आप प्ले स्टोर से Canva ऍप्लिकेशन को इनस्टॉल कीजिये। इनस्टॉल करने के बाद इसे ओपन कीजिये। ओपन करने के बाद इसमें आपको यूट्यूब थंबनेल सर्च करना है। अब आपके सामने कई सारे टेम्पलेट आएंगे। इसमे आप आपको जो टेक्स्ट डालना है उसे डाल सकते है साथ ही फॉन्ट भी चेंज कर सकते है। आपको इमेज लगाना हो तो उसे भी थंबनेल में लगा सकते है।
दोस्तो इस तरह से How To Make A Custom Thumbnail For Youtube बढ़िया थंबनेल बना सकते है और यूट्यूब अपलोड कर सकते हो इससे कोई भी व्यक्ति आपके वीडियो में क्या है उसको पहचानने में आसानी होगी और आपके वीडियो पे क्लिक करेंगे। आकर्षित थंबनेल आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा अगर आपका थंबनेल अच्छा होगा तो बाकी वीडियो में से आपका वीडियो देखा जा सकता है और आपके वीडियो की रैंकिंग भी बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *