मोबाइल की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाये – १० आसान तरीके
हेलो दोस्तों आज में आपको मोबाइल की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाये – १० आसान तरीके इस बारेमे बताने वाला हु. क्या आप मोबाइल की बैटरी लाइफ से परेशान है, क्या आप बार बार अपने मोबाइल को चार्ज करते हो ऐसे में आप नहीं पता लगा पाते है. आपके मोबाइल की बैटरी चार्जिंग आखिर कैसे इतनी जल्दी खतम होती है.
जैसे जैसे नए अप्प्स और गेम्स मार्किट में लांच होते है इनका इस्तमाल करने से बैटरी की पावर ज्यादा खर्च होती है. इस वजह से आपका मोबाइल पुरे दिन चल नहीं पाता है. मोबाइल की बैटरी मोबाइल का एक अहम् हिस्सा है. आपके मोबाइल की बैटरी इतनी जरुरी है की आखिर कितनी भी नयी टेक्नोलॉजी आने पर आखिर मोबाइल को यूज़ करने के लिए बैटरी की जरुरत होती है तो दोस्तों आज में आपको मोबाइल की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाये – १० आसान तरीके बताने वाला हु जिससे आपके मोबाइल की बैटरी लाइफ बढ़ेगी तो चलिए है.
मोबाइल की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाये – १० आसान तरीके
१. Charging Cycle
आप मोबाइल को 0% से 100% चार्ज करते है उसे चार्जिंग साइकिल कहते है. अगर आपने 0 % से 100% चार्ज किया तो आपके मोबाइल के बैटरी पे ज्यादा दबाव पड़ेगा इसीलिए आप हमेशा चार्जिंग 20% पर आने पर तभी चार्ज लगाए उसे आप 80% या 90% तक चार्ज कर सकते है. आपके हमेशा यही चार्जिंग साइकिल को पूरा करना होगा ऐसा करने से आपके मोबाइल की बैटरी लाइफ बढ़ेगी.
2. Fast Charging
आजकल नए स्मार्टफोन फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते है. फ़ास्ट चार्जिंग से हमारा समय बच जाता है लेकिन इस फ़ास्ट चार्जिंग इस्तेमाल करने से बैटरी पे ज्यादा दबाव पड़ता है जिसके कारण आपका बैटरी ज्यादा गरम होती है. जब आपको फ़ास्ट चार्जिंग की जरुरत पड़ेगी तभी इसका उपयोग कीजिए. आप ध्यान रखे की बैटरी ज्यादा गरम न हो अगर बैटरी ज्यादा गरम होती है तो मोबाइल के बैक कवर को चार्ज करे ऐसा करने से बैटरी गरम नहीं होगी और आपके मोबाइल की बैटरी की लाइफ बढ़ेगी.
3. Charger
आप जब मोबाइल को चार्ज करते हो तो हमेशा ओरिजिनल चार्जर से ही चार्ज करे. अगर आपका चार्जर या केबल किसी कारन ख़राब हो जाता है तो आप लोकल मार्केट से डुप्लीकेट चार्जर ना ले इससे आपकी बैटरी लाइफ कम जाएगी. आप चार्जर या केबल खरब होने पर सर्विस सेंटर से ही नया चार्जर या केबल ख़रीदे इससे आपके मोबाइल की बैटरी को कोई नुकसान नहीं होगा और आपके मोबाइल के बैटरी लाइफ पे कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.
4. Charging Temperature
जब भी आप अपने मोबाइल को चार्ज करते हो तो ज्यादा गरम और ज्यादा ठन्डे तापमान में चार्ज न करे इससे आपके मोबाइल की बैटरी पे ज्यादा दबाव पड़ता है. कोशिश करिये की कम तापमान में ही चार्ज करे ऐसा करने से बैटरी को ज्यादा नुक्सान नहीं होगा आपके मोबाइल की बैटरी लाइफ बढ़ेगी.
5. Brightness
आप जब अपने मोबाइल को यूज़ करते है तो आपके मोबाइल का स्क्रीन सबसे ज्यादा बैटरी खर्च करता है ऐसे में आप मोबाइल के ब्राइटनेस को कम रखे यदि आप बाहर धुप में जाते है तभी जितना चाइये उतना ब्राइटनेस को बढ़ाये और आप घर में रहोगे के ब्राइटनेस को कम करे जिससे आपके मोबाइल की बैटरी जल्दी खतम नहीं होगी और आपके मोबाइल की बैटरी लाइफ भी बढ़ेगी.
6. Background Apps
आप मोबाइल में एप्प्स या गेम चलाते तब आप जरुरत ना पड़ने पैर इसे ऐसे छोड़ देते है और यह एप्प्स या गेम बैकग्राउंड में चलती रहती है इससे आपकी बैटरी यूज़ होती है इसे रोकने के लिए आपको सेटिंग में जाना होगी वह आपको पावर मैनेजमेंट पे क्लिक करना है फिर बैकग्राउंड एप्प्स का ऑप्शन दिखाई देगा उसपे क्लिक करके आपको जिस अप्प्स को बैकग्राउंड में नहीं चलाना है उसे ऑन करे ऐसा करने से बैटरी जल्दी खतम नहीं होगी और आपके मोबाइल की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी.
7. Disable Radios
आप अपने मोबाइल में WiFi, Bluetooth और Location ऑन करते है और आप इसे बंद करने के लिए भूल जाते है. इससे आपके मोबाइल की बैटरी खर्च होती है. अपने किसीको Share it से कुछ भी शेयर करते समय आपको Bluetooth, WiFi और ऑन रखना पड़ता है. आप इसे जरुरत न पड़ने पर WiFi, Bluetooth और Location इसे ऑफ करे इससे आपके मोबाइल की बैटरी खर्च नहीं होगी और बैटरी लाइफ बढ जाएगी.
8. Dark Wallpaper
जब आप मोबाइल में वॉलपेपर या लाइव वॉलपेपर लगाते है इससे आपके मोबाइल की बैटरी खर्च होती है. सबसे पहले आप मोबाइल में लाइव वॉलपेपर न लगाए. आप हमेशा डार्क वॉलपेपर ही लगाए इसको मोबाइल में लगाने से स्क्रीन की लाइट कम हो जाती है इससे आपके मोबाइल की बैटरी ज्यादा देर तक चलेगी और आपके मोबाइल की बैटरी लाइफ बढ़ेगी.
9. Notification
आपके मोबाइल में किसी एप्लीकेशन या गेम के नोटिफिकेशन आते है तब आपके मोबाइल की स्क्रीन ऑन होती है इससे मोबाइल की बैटरी खर्च होती है इसे रोकने के लिए आपको सेटिंग में जाकर नोटिफिकेशन पे क्लिक कीजिये. जिस एप्प्स या गेम के नोटिफिकेशन की जरुरत नहीं है उसे ऑफ कीजिये ऐसा करने से आपके मोबाइल की बैटरी खर्च नहीं होगी और आपके मोबाइल की बैटरी लाइफ बढ़ेगी.
10. Use Power Saving Mode
आपके मोबाइल की बैटरी 20%तक आती है तब आपको ज्यादा समय के लिए मोबाइल को यूज़ करना है तो आप पावर सेविंग मोड को ऑन कर सकते है.. इसे ऑन करने से आपके मोबाइल की बैटरी जल्दी ख़तम नहीं होगी और ज्यादा समय तक मोबाइल को चला सकते है.
दोस्तों आपको मोबाइल की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाये १० – आसान तरीके को फॉलो करेंगे तो आप जरूर बैटरी लाइफ से परेशान नहीं रहोगे और आप बार बार चार्ज नहीं करोगे इन परेशानी से आपको छूटकारा मिलेगा. मोबाइल को चलने के लिए बैटरी की जरुरत होती है तो आपको इसका सही से ख्याल रखना होगा इससे आप ज्यादा से ज्यादा मोबाइल को चला पाओगे. फिलाल सभी स्मार्टफोन में लिथियम बैटरी रहती है भविष्य में बैटरी में बदलाव किया जायेगा जिसमे आपको नयी टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी जिससे आप ज्यादा समय तक मोबाइल को चला पाओगे.



