App Review

आरोग्य सेतु ऐप को इस्तेमाल कैसे करे

आरोग्य सेतु ऐप को इस्तेमाल कैसे करे
हेलो दोस्तो आज में आपको कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए आरोग्य सेतु ऐप को इस्तेमाल कैसे करे के बारेमे बताने वाला हु. भारत मे दिन पे दिन Covid 19 का संक्रमण बढ़ता जा रहा है. ऐसे में भारत मे लोकडाउन के कारण सभी लोग अपने अपने घरों में है. भारत सरकार कोरोना वायरस की महामारी से लड़ने के लिए दिनभर प्रयास कर रही है. लोगो को कोरोना वायरस से बचने के लिए हमे क्या करना चाईए यह सारी जानकारी देती रहती है. इसी दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 13 अप्रैल को आरोग्य सेतु ऐप को इस्तेमाल करने की सलाह दी है ताकि इस ऐप की मदत से लोग बाहर निकलते वक्त इस एप्प की मदत से लोग सुरक्षित रह सके तो चलिए इस आरोग्य सेतु ऐप को इस्तेमाल कैसे करे के बारेमे जान लेते है.
 

आरोग्य सेतु ऐप के बारे में 

आरोग्य सेतु ऐप यह भारत सरकार ने Covid 19 से लड़ने के लिए और भारत के लोगो को स्वास्थ्य सेवाएं की जानकारी देने के लिए और कोविद 19 से बचने के लिए बनाया गया है. यह ऐप लोगो को विशेष रूप से लोगो को Covid 19 के संक्रमण से खतरे से बचने के लिए मदत करता है. आपके आस पास के 6 मीटर की दायरे में कोई व्यक्ति covid 19 पॉजिटिव आता है तो आपको सूचित किया जाएगा यानी covid 19 पॉजिटिव व्यक्ति को पता लगने में मदत करेगा. इतना ही नही इसमें आपको सेल्फ असेसमेंट का ऑप्शन मिलता है साथ ही Covid 19 के बारेमे जानकारी मिल जाती है. भारत सरकार ने आरोग्य सेतु ऐप को 2 अप्रैल को लॉन्च किया था अभी इस मे में 5 करोड़ से ज्यादा लोगो ने इस ऐप को डाऊनलोड किया है. इस ऐप को एंड्राइड और आइओएस में डाऊनलोड कर सकते है। इस ऐप में  11 तरह की भाषाएँ उपलब्ध है.
 

आरोग्य सेतु ऐप को इस्तेमाल कैसे करे।

1. सबसे पहले प्ले स्टोर में जाईये वह आप सर्च बॉक्स में आरोग्य सेतु ऐप सर्च कीजिये अब आपको आरोग्य सेतु ऐप को इनस्टॉल करना है.
2. ब्लूटूथ और लोकेशन स्विच ओन करे इससे ये होगा कि ब्लूथूट और लोकेशन न करने से सोशल ग्राफ की मदत से आरोग्य सेतु कोरोना पॉजिटिव लोगो के संपर्क को ट्रैक करता है.
3. लोकेशन शेयरिंग को Always पर सेट करे.
4. अब आप अपनी भाषा चुने. इसके बाद आपको कुछ ऐप के जानकारी दी जाएगी उसे पढ़के आगे बटन पे क्लिक करते रहना है.
5. अब आपको रजिस्टर बटन पे क्लिक करना रजिस्टर पे क्लिक करते ही आपसे लोकेशन, ब्लूटूथ और डेटा शेयरिंग की सहमति मांगी जाएगी आपको में सहमत हूं पे क्लिक करना है फिर लोकेशन पे अलौ करना है.
6. अब आपको अपना मोबाइल नंबर एंटर करना है। एंटर करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पे OTP आएगा उसे एंटर करके सबमिट पे क्लिक करना है.
7. अब आपको अपनी पर्सनल डिटेल डालनी है जिसमे आपक (Gender, Name, Age, Profession, Country Travel Outside In Last 30 Days) इसके बाद Ready to volunteer in the time of need पे टिक करके सबमिट बटन पे क्लिक करना है.
8. अब आपके सामने यु आर सेफ लिखा हुआ आएगा यानी आप सुरक्षित है और आप अपने आस पास में किसी व्यक्ति के संक्रमण में नही है.

▶Covid 19 Help Center

इसमे आपको सभी राज्यो के Covid 19 मदतसेंटर सारी लिस्ट मिल जाती है. आप जिस राज्यो में रहते है उस मदतसेंटर पर कॉल करके मदत ले सकते है.

▶Self Assessment Test

इसमे आपको अभी कुछ सवाल पूछे जाएंगे जिससे आपको पता लगेगा कि संक्रमण का खतरा कम है या ज्यादा है.
● आपसे पूछा जाएगा कि आपका लिंग क्या है उसे चुनके  नेक्स्ट पे क्लिक करना है.
● आपसे पूछा जाएगा कृपया अपनी आयु लिखे उसे लिखके नेक्स्ट पे क्लिक करना है.
● आपसे पूछा जाएगा क्या आप नीचे लिखे हुए लक्षणो में से किसी का अनुभव कर रहे है अगर है तो उसपे किक करे अगर नही है तो इनमे से कोई भी नही है पे क्लिक करे.
● आपसे पूछा जाएगा कि आपको कभी नीचे लिखे हुए रोग में से कुछ भी कभी हुआ है. अगर है तो उसपे किक करे अगर नही है तो इनमे से कोई भी नही है पे क्लिक करना है.
● आपसे पूछा जाएगा क्या अपने 14 दिनों में कोई विदेश में यात्रा की है अगर की है तो हा पे क्लिक नही तो ना पे क्लिक करे.
● नीचे दिए गए विक्लपों में से कौनसा आपके लिए लागू होता है. जिसमे लागू होये है उसपे क्लिक नही तो इनमेसे कोई भी नही पे क्लिक करे.
● अब नीचे लिखा आएगा कि आप संक्रमण के खतरे से कम या ज्यादा जोखिम है.

▶More Information Covid 19

इसमे आपको Covid 19 के बारेमे Pdf के माध्यम से पूरी जानकारी दी जाएगी Covid 19 क्या है, Covid 19 कैसे संक्रमित होता है Covid 19 इससे बचने के लिए क्या करना होगा या सारी जानकारी मिल जाएगी.
तो दोस्तो यह ऐप आपके लिए काफी मदतगार साबित हो सकती है. आप किसी कारण घर से बाहर निकलते है तब आप इस ऐप की मदत से बिना परेशानी से इस ऐप को ओपन करके जा सकते है. आप इस ऐप को जरूर अपने मोबाइल में डाउनलोड करना और अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शेयर करना ताकि हर कोई Covid 19 के संक्रमण से बच सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *