YouTube वीडियो में Non Copyright म्यूजिक कैसे लगाए
हेलो दोस्तों आज में आपको YouTube वीडियो में Non Copyright म्यूजिक कैसे लगाए इस बारेमे बताने वाला हु. आजकल यूट्यूब पे रोजाना लाखो वीडियो अपलोड होते और कई सरे चैनल रोज बनते जाते है ऐसे में यह सबसे बड़ी सोशल मीडिया साइट बन चुकी है. हर यूटूबर यही चाहता है की यूट्यूब वीडियो को प्रोफेशनल वीडियो की तरह बनाना चाहता है. प्रोफेशनल वीडियो बनाने के लिए बैकग्राउंड म्यूजिक की भी जरुरत पड़ती है और इसे हम किसी म्यूजिक को अपने वीडियो के बैकग्राउंड में नहीं लगा सकते है.
आप जब भी वीडियो अपलोड करते है तो नॉन कॉपीराइट म्यूजिक आसानी से नहीं मिलता है अगर आपने कोई भी म्यूजिक अपने वीडियो में लगाया है अगर उसके पास कंटेंट आयडी नहीं होगा तो आपको कॉपीराइट स्ट्राइक दे सकता है ऐसे में हम यह सोच बेटते है हम Non Copyright म्यूजिक कहा से ले जिन्हे आप अपने वीडियो में लगा सके तो आईये YouTube वीडियो में Non Copyright म्यूजिक कैसे लगाए जान लेते है साथ ही Copyright Claim क्या होता है उसे जानना बहुत जरुरी है.
Copyright Claim क्या होता है?
आपने किसी म्यूजिक, वीडियो आपने वीडियो में लगाया है तो उस म्यूजिक या वीडियो का मालिक आपको कॉपीराइट क्लेम कर सकता है. किसी म्यूजिक कंपनी या कोई कंटेंट क्रिएटर को यूट्यूब की तरफ से कंटेंट आयडी दिया जाता है. इस कंटेंट आयडी से पता लगता है की आपने इसमे से कोई कंटेंट कॉपी किया है तो आप जब भी वीडियो अपलोड करोगे तो include copyright claim लिखा आएगा. कॉपीराइट क्लेम से आपको घबरान नहीं है इससे आपके चैनल में कोई भी फरक नहीं पड़ेगा पर आपका चैनल का Monetization ऑन है तो आपकी उस वीडियो की जितनी भी Earning हुई है वह जिसने आपको कॉपीराइट क्लेम किया है उसे चली जाएगई. अगर आपका चैनल का Monetization इनेबल ही नहीं हुआ है और आपको बार बार Copyright Claim आ रहा है तो आप जब भी चैनल Monetization के लिए Apply करोगे तो आपको दिक्कत हो सकती है.
YouTube वीडियो में Non Copyright म्यूजिक कैसे लगाए
➤ YouTube Audio Library
यूट्यूब वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक लगाने के लिए यह एक सरल और आसान तरीका है जिससे आपको कभी भी कॉपीराइट इशू नहीं आएगा. यूट्यूब ऑडियो लिएब्ररी यह यूट्यूब का ही टूल है जिसमे आपको बहुत सरे Music और Sound Effect मिलते है जिन्हे आप अपने वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए लगा सकते है. इसके लिए आपको अपने वीडियो के डिस्क्रिप्शन में क्रेडिट देनी की जरुरत नहीं है इसे आप फ्री में आपके वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए यूज़ कर सकते है. सबसे पहले youtube.com इस वेबसाइट पर जाईये इसके बाद My Channel पे क्लिक करे. अब आप Creator Studio पे क्लिक करे उसमे आपको Audio Library का ऑप्शन मिल जायेगा उसपे क्लिक करना अब आपके सामने बहुत सारे Music और Sound Effect मिल जायेंगे. इसमें आपको म्यूजिक या साउंड इफ़ेक्ट अपने वीडियो में लगाना है उसपे क्लिक करके डाउनलोड कीजिये
➤ Non Copyright Music
आप जब वीडियो बनाओगे तब आपके बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए NCS Music का यूज़ करे NCS Music काफी पॉपुलर है. सभी यूटूबर NCS Music का ही अपने वीडियो में यूज़ करते है. NCS Music को डाउनलोड करने के लिए आप यूट्यूब में NCS Music सर्च करे. आपको बहुत सारी म्यूजिक देखने को मिलेगी. इनमे से आप को जो म्यूजिक बैकग्राउंड में लगानी है उसका लिंक कॉपी करे. इसके बाद Chrome ब्राउज़र ओपन करे उसमे online converter सर्च कीजिये आपको पहली वेबसाइट को ही ओपन करना है. ओपन करने के बाद इसमें आप जो आपने लिंक कॉपी किया था उसे पेस्ट करना है और mp3 Format सेलेक्ट करे अब निचे जाईये वह Download Now लिखा है उसपे क्लिक करके डाउनलोड कीजिये. आप इस NCS Music को यूज़ करेंगे तब डिस्क्रिप्शन में क्रेडिट देना पड़ेगा क्रेडिट आपको इस तरह देना है की म्यूजिक का टाइटल और उसका यूट्यूब लिंक डिस्क्रिप्शन देना है इससे आपको कॉपीराइट क्लेम नहीं आएगा.
दोस्तों आपको यूट्यूब वीडियो में नॉन कॉपीराइट म्यूजिक कैसे लगाए इसकी पूरी जानकारी मिल ही गयी. आप इस तरह नॉन कॉपीराइट म्यूजिक लगाने से आप कॉपीराइट स्ट्राइक से बच जायेंगे. ध्यान दे की आप NCS Music के लिए आपको अपने वीडियो के डिस्क्रिप्शन में क्रेडिट दे ताकि आपको Copyright Claim नहीं आएगा और आप YouTube Audio Library से फ्री में म्यूजिक या साउंड डाउनलोड करके अपने यूट्यूब वीडियो में लगा सकते हो जिसके लिए आपको डिस्क्रिप्शन में क्रेडिट नहीं देना पड़ेगा

